Haryana News: सीएम खट्टर पानीपत में श्रीराम शोभायात्रा में होंगे शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर में पानीपत पर निकाली जा रही श्रीराम शोभा यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट का लिखा कि 'अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का क्षण अत्यंत सौभाग्य एवं लम्बे इंतजार के बाद आया है। यह हमारा परम सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम जी के स्वागत का अवसर हमें प्राप्त हो रहा है। इस विशेष उत्सव के उपलक्ष्य में पानीपत में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में रामभक्तों के साथ मैं भी शामिल रहूँगा। जय सियाराम !'
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर निकल रही शोभायात्रा
अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जीटी रोड पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा बाबा जोत सचिहार तक ढाई किलोमीटर के यात्रा स्थल को सजाया गया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खान-पान के 56 स्टाल भी लगाए गए हैं। इस दौरान सीएम खट्टर बतौर मुख्य अतिथि शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा भी करेंगे। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications