Haryana News: सीएम खट्टर का कुरुक्षेत्र दौरा, कहा-'राम लला के विराजने का इंतजार खत्म हुआ'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में पार्टी के जिला अध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की है। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तीन घंटे चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद श्री राम लला के विराजने का इंतजार खत्म हुआ है। देश व दुनिया के लिए आखिरकार वह वक्त आ गया है। जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को विपक्ष द्वारा भाजपा की राजनीति करार देने वाले सवाल पर सीएम खट्टर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति के अर्थ का ही पता नहीं है। जिस दिन वे लोग यह सीख जाएंगे। तब ऐसा नहीं कहेंगे। श्री राम के आने की हर किसी को खुशी है और पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वह 8 या 9 फरवरी को श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications