Haryana News: सीएम खट्टर ने रिदम सांगवान और उज्जवल मलिक को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का गौरव
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर रिदम सांगवान और उज्जवल मलिक को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'खेलों में भारत का मान बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी पर हमें गर्व है। हरियाणा की बेटी रिदम सांगवान और उज्ज्वल मलिक ने मिस्र में चल रहे ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इस सफलता हेतु दोनों को बधाई एवं मेरी असीम शुभकामनाएँ।'
देश को दिलाया स्वर्ण पदक
रिदम सांगवान और उज्जवल की जोड़ी ने शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में एलमिरा कारापेयन और बेनिक खलघाटयान की आर्मेनिया जोड़ी को 17-7 से हराकर भारत को आईएसएसएफ विश्वकप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। रिदम का यह लगातार दूसरा विश्व कप मिश्रित तीन स्वर्ण पदक है। रिदम और उज्जवल की जोड़ी ने 580 अंक से अर्मेनिया की जोड़ी से एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाइड किया था।

खेलों में भारत का मान बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी पर हमें गर्व है।
हरियाणा की बेटी रिदम सांगवान और उज्ज्वल मलिक ने मिस्र में चल रहे ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
इस सफलता हेतु दोनों को बधाई एवं मेरी असीम… pic.twitter.com/iNE6Y25EXZ
— Manohar Lal (@mlkhattar) January 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications