Haryana News: सीएम खट्टर लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी को दी बधाई, भाजपा ने इन नेताओं को दी जिम्मेदारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा चुनाव के लिए नवनियुक्त प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी सुरेंद्र नागर को प्रदेश का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकसभा चुनाव हेतु हरियाणा के नव-नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब जी एवं सह-चुनाव प्रभारी श्री सुरेन्द्र नागर जी को नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है की आप दोनों की कार्य कुशलता का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा केंद्र एवं प्रदेश में पुनः युवाओं, महिलाओं, किसान भाइयों की हितैषी एवं राष्ट्रहित को समर्पित भाजपा सरकार ही बनेगी।'
भाजपा ने नियुक्त किए लोकसभा चुनाव प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में 23 चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्ति दी है। हरियाणा में बिप्लब कुमार देव को लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी और सुरेंद्रनगर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications