Haryana News: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भावुक हुए सीएम खट्टर, कहा-'झोंपड़ी से निकलकर महल में विराजेंगे'

Haryana News: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममयी हो चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पलों को लेकर भावुक हो गए। सीएम खट्टर ने भावुक होते हुए प्रदेश की जनता से 22 जनवरी को दीपावली का त्यौहार मनाने का आह्वान किया है। पूरे देश प्रदेश में दीप मालाएं होगी। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां ठीक उसी तरह मनाई जाएगी। जैसे दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने के लिए हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक सरकारी कार्यालय में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य में करीब 15000 मंदिरों को अयोध्या जी से लाइव जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद और मंदिरों की प्रबंधन समितियां द्वारा की गई है।

manohar lal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगवान श्री राम का वास किसी एक स्थान एक व्यक्ति या एक घर में नहीं है। बल्कि समस्तजनों में होता है। समस्त आयु वर्ग के लोग, समस्त समाज के लोग इन सब में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति में बहुत कृतज्ञ हूं। जिन्होंने 22 जनवरी के लिए पूरे देश का आह्वान किया है। 22 जनवरी को अयोध्या जी में श्री राम लला को विराजमान किया जा रहा है। झोपड़ी से निकलकर राम लला अब महल में विराजमान होंगे। इस अवसर की सभी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+