Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देशवासियों को दी बसंत पंचमी की बधाई, जानिए क्या बोले सीएम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बसंत पंचमी की समस्त देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्। देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:। बसंत पंचमी के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी के जीवन में सुख-स्मृद्धि का संचार हो, विद्या की देवी माँ सरस्वती की कृपा समस्त मानव जाति पर बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं।'
क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। जो सभी ऋतुओं का राजा है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है। इसलिए बसंत पंचमी से ही होली के त्यौहार की शुरुआत मानी जाती है।













Click it and Unblock the Notifications