मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव संबंधी बैठक, प्रदेश में 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता करेंगे मतदान

Haryana News: हरियाणा के निवार्चन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग किसी भी समय कर सकता है। जिसको लेकर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निवार्चन अधिकारी कार्यालय चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह लगे हुए है। हरियाणा में इन चुनावों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता भाग ले सकेंगे।

निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल शुक्रवार को कार्यालय में विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 हैं। जिनमें 2 लाख 43 हजार 133 पुरूष व 1 लाख 20 हजार 339 महिला मतदाता शामिल है। जो पहली बार मतदान में भाग लेंगे।

anurag agrawal

इसी तरह 100 से 109 आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या 10 हजार 759 है। 120 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 41 है। जिनमें 8 मतदाता गुरूग्राम में है।

अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच प्रदेश में 23 लाख से अधिक नए मतदाता के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए है। इस मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी 2024 को किया गया था।

सभी राजनीतिक पाटिर्यों की प्रतिनिधियों को यह मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई है। यदि वे समझते है कि इसमें अपात्र मतदाताओ के नाम शामिल है या किसी पात्र मतदाता का नाम शामिल नहीं हुआ है तो वे फार्म 6, 7 व 8 में इसकी जानकारी संबंधित जिला निवार्चन अधिकारी कार्यालय में दे सकते है।

लोकसभा आम चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इस के लिए चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप बनाया गया है। जो कि चुनाव आयोग की तीसरी आंख का काम करता है। इस ऐप पर किसी तरह की धांधली की रिपोर्ट अपडेट की जा सकती है। रिपोर्ट करने वाले का नाम व पहचान उजागर नहीं होती। इस ऐप का इस्तेमाल बेहद आसान है। युजर को इस ऐप के साथ सौ मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दिए जाने का वादा किया जाता है। इसे मोबाईल फोन के माध्यम से कोई भी आम जनता फोटो, ऑडियों, विडियों लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है। यह ऐप कोई भी अपने प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+