Haryana News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ली जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, अवैध कॉलोनियों पर लगाई फटकार
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेते हुए जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अवैध कालोनियों को लेकर जिला योजना अधिकारी वह हुडा अधिकारियों खूब फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह मनोहर सरकार है। अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है। भविष्य में सोनीपत में अवैध कालोनियां नहीं कटनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला है।
सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 14 रजिस्टर्ड समस्याओं में से 11 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को समस्याएं जल्द से जल्द निपटने के आदेश दिए हैं।

बैठक में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कॉलोनीयों की जानकारी दिए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला योजना अधिकारी और हुडा के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कालोनियां नहीं कटनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साथ में बैठे हुए कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सुरेंद्र को भी पता है कि 2024 में हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें नहीं पता कि कांग्रेस में क्या चल रहा है। लेकिन कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। विपक्ष का काम सरकार पर निशाना साधना है। पटवारियों की हड़ताल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने कई बार पटवारियों से बातचीत की है। इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। हरियाणा में किसी तरह के रेवेन्यू के काम में कोई भी बाधा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications