Haryana News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल से होगा शुरू, सीएम खट्टर 23 करेंगे बजट पेश

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। यह बजट सत्र 28 फरवरी तक चलेगा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस बात की पुष्टि की है। हरियाणा के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 23 फरवरी को बजट पेश करेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा बजट सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पिटारे से एक बार फिर से हर बार की तरह जनता के लिए राहत व टैक्स फ्री बजट रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भी बजट सत्र को लेकर भाजपा को घेरने की तैयारी के दावे किए जा रहे हैं।

cm khattar

सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। सरकार को सदन में घेरने के लिए नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा विशेष रणनीति तैयार की गई है। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को दिशा निर्देश भी दिए थे। प्रदेश के शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल ने बताया कि इस बार का बजट भी पिछले हर साल के बजट की तरह बिना किसी अतिरिक्त कर के जनता को राहत देने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+