Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana News: भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर पंचकूला हुई समीक्षा बैठक, सतीश पूनिया ने कही यह बात

Haryana News: लोकसभा चुनावी नतीजों से पहले ही अपनी जीत से आश्वस्त भाजपा ने सोमवार को पंचकूला में समीक्षा बैठक की। पार्टी कार्यालय पंचकमल में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, तीनों महामंत्री के अलावा कलस्टर इंचार्ज, लोकसभा संयोजक और लोकसभा के उम्मीदवार सहित अन्य पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी सीटों पर चुनाव का फीडबैक लिया। नेताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव से संबंधित सभी बातें और आंकड़े विस्तारपूर्वक बैठक में रखे। पार्टी के आला नेताओं ने आंकड़ों और मिले फीडबैक पर लगभग तीन घंटे मंथन किया। बैठक शुरू होने से पहले सभी नेताओं ने बादशाहपुर विधानसभा से विधायक रहे राकेश दौलताबाद के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

satish punia

बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की समीक्षा से उत्साहजनक संकेत उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि 4 जून को हरियाणा में 11 कमल खिलने जा रहे हैं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम सैनी ने 25 मई को भयानक गर्मी होने के बावजूद मतदान करने पर प्रदेशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी को एकतरफा वोट दिया। जिसके लिए वे जनता के आभारी हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मजबूती से काम किया है। कार्यकताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से 10 की 10 लोकसभाओं और करनाल विधानसभा में कमल खिलने जा रहा है। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हुई और लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा में जनसभाएं कर माहौल को एकतरफा बनाया है। सीएम सैनी ने कहा कि 134 चुनावी कार्यक्रम प्रदेश में हुए हैं। 90 विधानसभाओं में हुई विजय संकल्प रैलियों के बारे में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि 58 विधानभाओं में मैने स्वयं रैलियों को संबोधित किया है। जबकि पूर्व सीएम मनोहर लाल के 44 विधानसभाओं में कार्यक्रम हुए हैं।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार काम करने वाली सरकार है। पिछले 10 सालों में डबल इंजन सरकार ने लोकहित के लिए काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की दशा और दिशा को बदलने का काम किया है। गरीब, किसान, युवा और महिला हर वर्ग का ध्यान इन दस वर्षों में सरकार द्वारा रखा गया है। सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति और करिश्माई नेतृत्व से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस द्वेष तथा गुटबाजी की शिकार है। कांग्रेस के पास ना संगठन है और ना ही समाज और देशहित में काम करने की इच्छा शक्ति। सीएम सैनी ने किसानों की हालत खराब होने का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल शासन किया। लेकिन किसानों को समृद्ध करने के लिए ना कोई योजना बनाई और ना ही ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ ठगा है। 2014 में भाजपा की सरकार बनी और मोदी सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई। जिनका लाभ आज किसानों को मिल रहा है। किसान समृद्ध हो रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। देश और प्रदेश में किसान हितैषी सरकार है।
एक अन्य सवाल पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की दुकान में झूठ का सामान है। कांग्रेस की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। 2004 से 2014 तक देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। 2014 में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई और कई ऐतिहासिक काम किए और पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की। आज घर बैठे बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया है। सीएम विंडो के जरिए घर बैठे न्याय मिल रहा है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड के जरिए पांच लाख रुपए से इलाज कराने का अधिकार डबल इंजन सरकार ने गरीबों को दिया है।

नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर हारने जा रही है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप होने जा रही है। कांग्रेस का खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रहा। कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोलकर वोट मांगे हैं। अब कांग्रेस लगातार सिकुड़ती जा रही है। सीएम सैनी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी संविधान और संसद का सम्मान नहीं किया। राहुल गांधी खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं।

सीएम ने बताया कि मंगलवार से वे पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 4 जून के बाद सरकार विकास की गति को बढ़ाएगी। सरपंचों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि विकास में सरपंचों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। सरपंचों से बातचीत हुई है सरपंच प्रदेश के विकास में सहयोग कर रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+