Haryana News: भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनियां दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर, जानिए पूरा कार्यक्रम

Haryana News: हरियाणा भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 30 और 31 मार्च को हरियाणा प्रवास पर रहेंगे। सतीश पूनियां 30 मार्च को दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद पंचकुला में पंचकमल भाजपा कार्यालय में अंबाला लोकसभा कोर कमेटी बैठक, अंबाला लोकसभा चुनाव संचालन समिति बैठक, सामाजिक टोली एवं एविएशन टीम की लगातार बैठकें लेकर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा करेंगे। प्रभारी सतीश पूनियां रात 8:30 बजे राजस्थान परिवार सेवा संस्था के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

satish punia

लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनियां 31 मार्च को दोपहर 1 बजे पंचकुला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 31 मार्च को ही पंचकुला भाजपा कार्यालय में विभाग, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सहसंयोजक, सोशल मीडिया, आईटी प्रदेश और जिलों के संयोजक सहसंयोजक, कार्यालय एवं कार्यालय प्रबंधन, प्रवक्ता और पैनलिस्ट के साथ बैठकों में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+