Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन जमा होगी फीस
Haryana News: हरियाणा में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दाखिला फीस और अन्य शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शिक्षा विभाग कैशलेस ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित कर रहा है। इसलिए इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया है कि नौवीं से 12वीं तक किसी छात्र की फीस ऑफलाइन जमा नहीं होगी। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मौलिक शिक्षा विभाग ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों की स्कूल फीस और फंड की प्रतिपूर्ति के रूप में करीब 9 करोड़ 24 लख रुपए जारी किए है। पहली से पांचवी तक के छात्रों के लिए 36 रुपए और पांचवी से आठवीं तक के छात्रों को 94 पर प्रतिपूर्ति दी जाएगी। लगभग 15 लाख 40 हजार बच्चों के लिए यह बजट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications