Haryana News: अनिल विज ने किसान मार्च को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना , कहा-'10 साल में कुछ नहीं किया'
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के मार्च पर कहा कि एमएसपी पर रिपोर्ट 2004 में आई थी। जब कांग्रेस सत्ता में थी। उन्होंने 10 साल में कुछ क्यों नहीं किया। किसान दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं। सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे चंडीगढ़ आए तो किसान नेताओं ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। मुझे आश्चर्य है कि पंजाब सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि हम अपनी सीमा पर ड्रोन न भेजें।
गृह मंत्री अनिल विज ने आगे कहा कि जब किसानों ने अमृतसर से आगे बढ़ना शुरू किया। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की। इसका मतलब साफ है कि वे चाहते हैं कि किसान दिल्ली में आतंक पैदा करें। पथराव हो रहा है और हमारे एक डीएसपी और 25 अन्य पुलिस अधिकारी इसमें घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि एसपी की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 सालों में इनकी पार्टी ने क्यों नहीं किया। सिर्फ भड़काने के लिए ऐसे बयान देना यह ठीक बात नहीं है।
गृह मंत्री विज ने कहा कि प्रश्न यह है कि यह लोग कहते हैं हमें दिल्ली जाना है। दिल्ली किसलिए जाना है। बातचीत करने के लिए जाना चाहते हैं। किसान जिनसे दिल्ली जाकर बातचीत करना चाहते थे। वह सारे मंत्री और अधिकारी जब चंडीगढ़ आ गए तो अपने बातचीत नहीं की। इसका मतलब किसानों मकसद कुछ और है।
उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया है कि हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो। यह तो हिंदुस्तान और पाकिस्तान वाली बात हो गई। अगर हमारी पुलिस को मार कर कोई भाग जाएगा तो क्या हम उसका पीछा नहीं करेंगे। क्या हम उसे नहीं पकड़ेंगे।
विज ने कहा कि अमृतसर से जब यह जत्थे चले तब पंजाब सरकार ने रास्ते में उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका मतलब यह है कि यह लोग दिल्ली को दहलाना चाहते हैं। यह लोग दिल्ली में दोबारा लाल किले को अपमानित करना चाहते हैं। किसान आंदोलन के दौरान काफी पथराव हो रहा है। हमारे एक डीएसपी को चोट आई है। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और एक सीनियर पत्रकार को चोट लगी है। इन लोगों के मंसूबे ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications