Haryana News: कृषि मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर के सरपंचों से की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर के खंड प्रताप नगर के सरपंचों के साथ मुलाकात की है।
मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के सरपंचों के साथ बैठक कर गांव के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कहा कि किसी भी गांव के विकास में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। किसी भी गांव का सरपंच किसी भी समय गांव के विकास कार्यों के संबंध में उनसे मिल सकता है। उनके घर के दरवाजे सदा उनके लिए खुले है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरपंचों की अधिकतम मांगे मान ली गई है और सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications