हरियाणा सरकार में मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं रानिया सीट से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव
Ranjit Singh Chautala: हरियाणा के मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद गुरुवार (05 सितंबर) को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट ना मिलने पर नाराज थे। अब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है।
सिरसा जिले के रानिया निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक रंजीत सिंह चौटाला ने 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा में की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान है और 8 अक्टूबर को काउंटिंग है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के भाई रंजीत चौटाला उन नौ मौजूदा विधायकों में शामिल हैं, जिन्हें भाजपा की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची से बाहर रखा गया था।
Recommended Video
ये भी पढ़ें- Haryana Chunav: हरियाणा में कांग्रेस से मिलने वाली एक भी सीट AAP के लिए लॉटरी क्यों है?
रणजीत सिंह चौटाला बोले- निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "मैं रानिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा। यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का फैसला है। मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।"
रंजीत सिंह ने कहा, ''भाजपा हाईकमान ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन मैं वहां से नहीं लड़ना चाहता। मैं इसी समय पार्टी छोड़ रहा हूं। 90% तय है कि रानियां विधानसभा से निर्दलीय ही चुनाव लड़ूंगा। आगामी 8 सितंबर को रानियां में बड़ा रोड शो निकालकर भाजपा को अपनी ताकत का एहसास करवाऊंगाष''
रंजीत चौटाला ने रानिया सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन भाजपा ने शीशपाल कंबोज को मैदान में उतारा। रंजीत चौटाला इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक के तौर पर इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने हिसार संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के जय प्रकाश से हार गए थे।
हालांकि रंजीत चौटाला बिजली मंत्री के पद पर बने रहे क्योंकि नियम यह कहते हैं कि कोई भी राजनेता संबंधित राज्य की विधानसभा का सदस्य बने बिना छह महीने तक मंत्री रह सकता है।
पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे रंजीत चौटाला ने कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: INLD की BSP के साथ सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, अभय चौटाला ने साझा किया चुनावी प्लान
भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची
भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से और अनिल विज को उनके गढ़ अंबाला कैंट से मैदान में उतारा गया है। व
करनाल, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में सैनी कर रहे हैं, वो सीट वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद को दिया गया है। जगमोहन आनंद को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।
भाजपा के 41 विधायकों में से आधे से अधिक को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि पहली सूची में आठ महिलाओं के नाम भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती और वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव अटेली से चुनाव लड़ेंगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications