Haryana Election 2024: INLD की BSP के साथ सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, अभय चौटाला ने साझा किया चुनावी प्लान
Haryana Election INLD-BSP Alliance: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की प्रमुख पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो और मायावती की पार्टी बीएसपी के बीच सीट शेयरिंग पर आपसी सहमति बन गई है। जिसकी जानकारी खुद इनलो नेता अभय सिंह चौटाला ने दी।
हरियणा की 90 सीटों पर INLD नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने बीएसपी के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि हमारा समझौता हो चुका है, यह तय हो चुका है कि वे (BSP) 37 सीटों पर और हम 53 सीटों पर लड़ेंगे। हम कल (सोमवार) तय करेंगे कि हम किन सीटों पर लड़ेंगे।

मायावती करेंगी चुनाव प्रचार
इसी के साथ अभय सिंह चौटाला ने चुनाव प्रचार की भी रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि हम हरियाणा के 4 कोनों सिरसा, अंबाला, जींद और पलवल में 4 बड़ी रैलियां करेंगे, इनमें बहन मायावती भी आएंगी। बाकी पूरे हरियाणा में आकाश आनंद और मैं मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे।
फतेहाबाद में आगामी चुनावों पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा, "आज हमारी दो रैलियां हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा। हम 4 बड़ी रैलियां करेंगे। मायावती इन 4 रैलियों में शामिल होंगी। मैंने इस जगह को बहुत करीब से देखा है। मैंने यहां के लोगों के मुद्दों को समझा है। हमारी सरकार बनने पर हम पेंशन बढ़ाएंगे।हम बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त करेंगे।
#WATCH | Fatehabad: On the upcoming elections in Haryana, INLD leader and MLA Abhay Singh Chautala says, " Today we have two rallies and this will continue...we will hold 4 big rallies in Sirsa, Palwal, Jind and Badha. Mayawati will attend these 4 rallies...I have seen this place… pic.twitter.com/vZ4j3ZQJMI
— ANI (@ANI) September 1, 2024
सरकार बनने पर पेंशन बढ़ाने का वादा
चौटाला ने अपने चुनावी वादों को जिक्र करते हुए कहा कि आज हरियाणा में कई ऐसी चीजें हैं। जिससे लोग दुखी और परेशान हैं, हमारी सरकार बनने के बाद हम पेंशन बढ़ाएंगे, जो पेंशन चौधरी देवीलाल ने 35 वर्ष पहले 100 रुपए की थी। उसे हम 7500 रुपये प्रति महीना करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में हर वर्ग बीजेपी से दुखी है। लोग परेशान है। प्रदेश में फिरौती मांगी जा रही है, गोलियां दागी जा रही है। कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications