Haryana MBBS शिक्षा पर बड़ा फैसला, अब 40 लाख का बॉन्ड नहीं भरना होगा, अनिवार्य सरकारी सेवा अवधि भी घटी

Haryana CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 40 लाख के बदले 30 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा, शर्तों में भी ढील दी गई है। अनिवार्य सरकारी सेवा सात के बदले 5 साल ही करनी होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, गुरुवार को सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई (एमबीबीएस) कर रहे छात्रों से लंबी बातचीत की। सीएम खट्टर ने कहा, सरकार ने नीति में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसमें 7 साल की अनिवार्य सरकारी सेवा अवधि घटाकर 5 साल करने का फैसला लिया है।

manohar lal khattar

बॉन्ड नीति का विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत के बाद सीएम खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, अनिवार्य सरकारी सेवा की अवधि घटाने के अलावा बॉन्ड राशि 40 लाख रुपये से घटाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।

Haryana MBBS

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, बॉन्ड राशि हर किसी को नहीं चुकानी है। केवल वे जो अगले 5 वर्षों में एमबीबीएस पूरा करेंगे और सरकारी वेतन से अधिक कमाएंगे, उन्हें ही बॉन्ड राशि का भुगतान करना होगा।

Haryana MBBS

बकौल सीएम खट्टर, हमने जॉब गारंटी भी दी है। जिन लोगों को कोई प्राइवेट या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें 1 साल के लिए संविदा पर नौकरी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+