हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले में अपना जीवन गंवाने वाले को शत-शत नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि कायरतापूर्ण आतंकी हमलों में अपना जीवन गंवाने वाले नागरिकों तथा दूसरों को बचाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकियों के विरुद्ध हमारे पुलिसकर्मियों एवं सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण को नमन।

मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों सरके हमले ने पश्चिमी देशों को वैश्विक आतंकवाद के खतरे के प्रति झकझोर कर जगाया, तो मुंबई पर 26/11 के हमलों ने भारत को अपनी सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार करने और उन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर भी किया। इस हमले ने इतने बड़े पैमाने के असममित युद्ध का मुकाबला करने में भारत की कम तैयारी को भी उजागर कर दिया था।

जितनी आसानी से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 बंदूकधारी अरब सागर पार करके भारी हथियारों के साथ कराची से मुंबई पहुंचे और चार दिनों तक शहर में तांडव मचाते रहे, उससे भारत की समुद्री सुरक्षा में खामियां उजागर हो गईं। इसने भारत की आंतरिक सुरक्षा में खामियों के साथ साथ भारक के आतंकवाद-विरोधी मैकेनिज्म और स्थानीय पुलिस की अपर्याप्तता को सार्वजनिक कर दिया।

यह भी पढ़ें- स्थानीय निकाय दुकानों की बिक्री के बात तुरंत कराएं रजिस्ट्री: मनोहर लाल खट्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+