स्थानीय निकाय दुकानों की बिक्री के बात तुरंत कराएं रजिस्ट्री: मनोहर लाल खट्टर

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज शहर स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय दुकानों की बिक्री के बाद तुरंत रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने शहर स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को प्रापर्टी आईडी की आपत्तियों का निपटान त्वरित करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो चुकी है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

50 दिन तक हरियाणा में इसे विकसित भारत यात्रा जनसंवाद के नाम से चलाया जाएगा। नगर निगमों में वार्ड स्तर पर, नगर परिषदों में चार-पांच मिलाकर ओर नगर पालिकाओं में एक स्थान यात्रा चलाई जाएगी। यात्रा का उद्देश्य आम आदमी तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना है।

सीएम खट्टर कहा कि जिन लोगों को सरकारी सुविधाओं को लाभ मिला है। उनके अनुभव आम तक के साथ साझा किया जाए। उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त इस यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से अधिक हो चुके हैं।

अब शहरों में इस यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में प्राप्त हर शिकायतकर्ता के दस्तावेज को पढ़ा जाता है। वे स्वयं अपने डैश बोर्ड पर इसकी समीक्षा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+