Haryana News: जन समस्याओं को दूर करने एजेंडा तैयार, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी
Haryana News: भाजपा की ओर से गुरुवार को हरियाणा के कैथल शहर के ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सरपंच, पंच और जिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन ने ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा तैयार कर लिया है, इसलिए वह इस पर पूरे विजन के साथ काम करेंगे। कहा कि आचार संहिता हटने के पश्चात उन्होंने 14 दिन में अधिकारियों को व्यवहार बदलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के वक़्त में कांग्रेस हमेशा ही झूठ का सहारा लेती है, किंतु अब लोग समझदार हो गए और यह झूठ अधिक समय तक नहीं चलती है। कांग्रेस अक्सर ही झूठ बोलती है और चुनाव लड़ती है। इसके के बाद भी वह सफल नहीं होती है। हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इन 10 सालों में काफी विकास के कार्य करवाए हैं। राज्य के सभी जिलों में सुबह 11 से लेकर एक बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनी जा रही हैं। इन शिकायतों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में दो अफसरों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें Haryana News: ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 4 परियोजनाओं को मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications