हरियाणा प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, विकास अरोड़ा बने नए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश दिए हैं।
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में गुरूग्राम पुलिस आयुक्त का भी नाम शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने ये बड़ा निर्णय नए पुलिस महानिदेशक के रूप में शत्रुजीत कपूर की नियुक्ति के बाद हुआ है।
सरकार ने जिन अधिकारियों का तबादला किया कि उनमें अतिरिक्त डीजीपी (अपराध) ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। उन्हें एडीजीपी, हरियाणा, राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पंचकुला मुख्यालय और एडीजीपी, साइबर अपराध नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कला रामचंद्रन इससे पहले पुलिस आयुक्त थे, जिन्हें गुरुग्राम को एडीजीपी, प्रशासन (हरियाणा) नियुक्त किया गया है। सकारी आदेश के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त होंगे। वहीं अरोड़ा का स्थान आईजीपी, रोहतक रेंज राकेश कुमार आर्य लेंगे।
इसके अलावा एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह अब केवल अब केवल एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) और एडीजीपी, आरटीसी, भोंडसी का प्रभार संभालेंगी। इसके पहले उनके पास एडीजीपी, हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो और एडीजीपी, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भोंडसी, गुरुग्राम का अतिरिक्त प्रभार भी था।
ए एस चावला हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो के नए एडीजीपी होंगे। उन्हें प्रशासन के अतिरिक्त टेलीकॉम-आईटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एम रवि किरण, एडीजीपी, साउथ रेंज, रेवाड़ी अब एडीजीपी जेल बना गए हैं। आलोक कुमार रॉय को एडीजीपी, जेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के आईजीपी राजेंद्र कुमार, साउथ रेंज के नए आईजीपी होंगे।
सिमरदीप सिंह डीआइजी, जेल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वीरेंद्र कुमार गुरुग्राम, डीसीपी, पूर्व गुरुग्राम और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं नितीश अग्रवाल महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक होंगे।
जबकि अमिताभ सिंह ढिल्लों, आईजीपी, एचएसएनसीबी, मधुबन, आईजीपी, आधुनिकीकरण और आईजीपी साइबर के अतिरिक्त प्रभार के साथ, आईजीपी आधुनिकीकरण और कल्याण के अतिरिक्त प्रभार के साथ आईजीपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया गया है। एडीजीपी केके राव, एडीजीपी रोहतक रेंज के पद पर नियुक्त किए गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications