सज-धजकर दुल्हन लाने निकला था दूल्हा, कैसे पहुंच गया अस्पताल
हिसार(हरियाणा)। हरियाणा के हिसार से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन लाने सज-धजकर घर से बरात के साथ निकला एक दूल्हा शादी तक तो नहीं पहुंच पाया बजाए इसके वह अस्पताल पहुंच गया। हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित एमआरएस प्रणामी अस्पताल में दूल्हे का प्राथमिक उपचार कराया गया गया जिसके बाद ब्रहस्पतिवार शाम सात बजे फेरे लेने के लिए वह रवाना हुआ। हालांकि दूल्हे की तबीयत में सुधार देखकर डॉक्टर ने उसे कुछ घंटे के लिए जाने की इजाजत दी। फेरे लेते ही उसे वापस अस्पताल में लौटने की हिदायत भी दी। जिसके बाद श्रवण की बारात अस्पताल से सीधा गांव बहल में पहुंची। फेरों का समय रात करीब 10 बजे का था। खुशी-खुशी शादी हुई और दुल्हन की विदाई।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान के राजगढ़ निवासी श्रवण को 4-5 दिन से काफी तेज बुखार था। परंतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रवण का 23 नवंबर को विवाह होना तय हुआ था। तेज बुखार के चलते बुधवार की रात बारात तो निकली लेकिन राजगढ़ में घुड़चड़ी के दौरान दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको नगर के प्रणामी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया। डॉ. हेमंत दहिया ने बुधवार रात को ही श्रवण का इलाज शुरू कर दिया। अब उसकी प्लेटलेट्स में पहले से सुधार है। डॉ. दहिया के अनुसार श्रवण को पूरी तरह से स्वस्थ होने में तीन दिन लग जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications