हरियाणा: DSP की मौत की होगी न्यायिक जांच, अनिल विज बोले- अवैध खनन वालों पर होगी कार्रवाई
हरियाणा: DSP की मौत की न्यायिक जांच, अनिल विज बोले- अवैध खनन वालों पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़, 21 जुलाई: हरियाणा की सरकार ने मेवाड़ में खनन माफिया द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौत के मामले में न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार (21 जुलाई) को कहा कि हरियाणा सरकार ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौत की न्यायिक जांच करने का फैसला किया है। अनिल विज ने ट्वीट किया, ''हरियाणा सरकार ने मेवात में खनन माफिया द्वारा एक डीएसपी (सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ) की मौत और उस क्षेत्र में अवैध खनन की अन्य सभी परिस्थितियों की न्यायिक जांच करने का फैसला किया है।''

बुधवार (20 जुलाई) को डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई के परिवार ने उन परिस्थितियों की जांच की मांग की थी। परिवार का कहना है कि ये कोई सामान्य परिस्थिति नहीं थी, जिसमें पुलिस अधिकारी की मौत हुई। डीएसपी की बेटी प्रियंका ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''यह अजीब है कि डीएसपी रैंक का इतना वरिष्ठ अधिकारी अपने स्टाफ को छोड़कर सिर्फ तीन जूनियर अधिकारियों के साथ छापेमारी करने गया। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उसके साथ और पुलिसकर्मी क्यों नहीं गए।''
बता दें कि इस मामले में हरियाणा पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक डंपर ट्रक का चालक शब्बीर उर्फ मित्तर और ट्रक का क्लीनर, दोनों गिरफ्ताप आरोपी पचगांव टौरू निवासी हैं। एसपी नूंह वरुण सिंगला ने बुधवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों का "किसी संगठित माफिया या सिंडिकेट से कोई संबंध नहीं था"।












Click it and Unblock the Notifications