कब शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का सत्र, सरकार ने बताया, बजट पेश होने की तारीख भी सामने आई

haryana budget 2021-22, चंडीगढ़। हरियाणा में नए बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होगा। बाद में 3 या 4 मार्च को बजट पेश हो सकता है। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पेश करेंगे। खट्टर ही राज्य के वित्त मंत्रालय को भी देख रहे हैं। इस बार वह अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। किसान आंदोलन के चलते सूबे में इस बार बजट सत्र पहले की अपेक्षा लंबा होने की उम्‍मीद है और संभावना जताई जा रही है कि यह 12 मार्च तक चल सकता है। बीते रोज एक अधिकारी ने बताया कि, हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

haryana govt budget session 2021 will soon

हरियाणा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंत्रियों, विधायकों व अन्य अधिकारियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन जरूरी नहीं किया गया। मगर, सभी को मास्क जरूर पहनना होगा। विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान एहतियात के तौर पर नियमित रूप से टेंपरेचर भी चेक होगा और सभी के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। विधानसभा परिसर को भी हर रोज सैनिटाइज किया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा ताकि, किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।

haryana govt budget session 2021 will soon

बजट सत्र इस बार हंगामेदार रहने के भी पूरे आसार हैं, जिसमें किसानों से जुड़े तीन कृषि कानूनों और उनके आंदोलन पर नेताओं के बीच जबरदस्त बहसबाजी होगी। मालूम हो कि, बीते रोज ही खबर में बताया गया था कि, हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में तय होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+