सरकार का फैसला- हरियाणा में 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ दौड़ सकेंगी बसें, महिलाओं को तोहफा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में बसें अब 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलने दी जाएंगी। बसों में सफर करने वालों को फेस मास्क के साथ-साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा ​कि, हमने ये जरूरी निर्णय लिया है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। हालांकि, सफर करते समय सभी को कोरोना से बचाव का ध्यान रखना होगा।

Haryana Govt

रक्षाबंधन और हरियाली तीज की बधाइयां
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि, "सावन माह में पड़ने वाले इस त्योहार को खाने-पीने व खुशियों का प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि, तीज का पर्व आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है। उन्होंने कहा कि, हरियाली के प्रतीक इस पर्व पर महिलाएं झूले झूलकर और गीत गाकर खुशियां मनाती हैं। उन्होंने कहा कि, सावन माह को पवित्र माह माना गया है और इस माह से हमारे त्योहारों की शुरूआत होती है तथा यह सिलसिला होली तक चलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हालांकि कोरोना चलते समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देर्शों की पालना करते हुए पिछले एक वर्ष से हम सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व त्यौहारों जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं। इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि बेजां भीड़ न हो। उन्होंने कहा कि, सभी बहनों को रक्षाबंधन की भी शुभकामनाएं देता हूं।"

Haryana Govt

'महामारी अलर्ट' 23 अगस्त तक बढ़ा
हरियाणा सरकार का 'महामारी अलर्ट - सुरक्षित हरियाणा' 9 अगस्त की सुबह 5 बजे से 23 अगस्त की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी के चीफ सेक्रेटरी व चेयरपर्सन विजय वर्धन ने दी। विजय वर्धन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि, लोगों को अभी भी कोविड गाइडलाइंस फॉलो करनी होंगी। आदेश में कहा गया कि, राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में लागू 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' की अवधि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है। हालांकि, इसके साथ-साथ विशेषज्ञों से चर्चा के आधार पर रियायतें भी दी जा रही हैं। इसके अलावा वर्धन ने पत्र जारी करते हुए यह जानकारी भी दी कि, हरियाणा सरकार ने 23 अगस्त तक नाईट कर्फ्यू हटा दिया है।

Haryana Govt

मालूम हो कि, सूबे में नाईट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था। स्वास्थ्य मंत्री विज का कहना है कि, प्रदेश में इन दिनों वैक्सीनेशन चल रहा है। सीरो सर्वे भी किया गया है। उन्होंने कहा कि, लोगों को बारिश की बीमारियों से बचाने के लिए भी टीमें ग्रामीण इलाकों में भेजी जा रही हैं। सरकार ने 5हजार फॉगिंग मशीनें मंगवाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+