हरियाणा सरकार ने कहा- ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें किसान
चंडीगढ़। हरियाणा में "मेरी फसल-मेरा ब्यौरा योजना" के तहत किसानों की फसलों का पंजीकरण हो रहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि, किसान अपनी फसल का पंजीकरण 31 अगस्त तक करा सकते हैं। 31 अगस्त ही 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन है। सरकार के https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण से किसानों को आगामी खरीद सीजन में प्राथमिकता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि, सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। किसान ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए किसानों से आह्वान किया कि, जिन किसानों ने अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है वे 31 अगस्त तक पंजीकरण अवश्य करवा लें।
मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर:
- किसान का पंजीकरण, फसल का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना
- खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना
- फसल की बिजाई-कटाई का समय व मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करना
- प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना

अटेली मंडी में जाहरवीर गोगा का मेला आज
हरियाणा में कई स्थानों पर आज बाबा जाहरवीर गोगा का मेला लगा है। मुख्य मेला अटेली मंडी में बाबा के स्थान पर लग रहा है। मेला कमेटी सदस्य ने उज्ज्वल जांगिड़ ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, दिन के समय बाबा जाहरवीर गोगा के साथ कृष्ण, कन्हैया समेत अनेक देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। रात्रि को बाबा की महिमा का गुणगान कमलेश सैनी एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा।
इधर, बाबा गोरखनाथ का मेला लगा
प्राचीन जाहरवीर गोगा व बाबा गोरखनाथ का मेला चंदपुरा-सुजापुर में भी आज लग रहा है। एक पदाधिकारी ने बताया कि, इसमें जागरण व भंडारा भी होगा। जागरण में अटेली विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि होंगे। बाबा की महिमा का गुणगान सुरेंद्र भाटी, संजय पटेल, कंचन यादव, बलराम भैंसला, दीपक रावत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications