फसल खराबी: किसानों को मुआवजा ​राशि हरियाणा सरकार ने 25% तक बढ़ाई, जानिए कितने रु. मिलेंगे अब

चंडीगढ़। बेमौसम बारिश व कीट-पतंगों के प्रकोप के कारण फसल खराब होने पर किसानों को हजारों लाखों रुपए का नुकसान होता है। ऐसे में सरकार मुआवजा देती है। सरकार ने हरियाणा में इस बार बेमौसम बारिश की वजह से हुई फसल खराबी पर मुआवजा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार ने फसल का बीमा न कराने वाले किसानों को यह राहत दी है कि, बेमौसमी बारिश या अन्य कारणों से फसल गंवाने वाले किसानों को मुआवजा बढ़ाकर दिया जाएगा।

Haryana government increased the compensation amount for the farmers by 25%, know how to get?

किसान जान लें कि अब कितनी राशि मिलेगी
सरकार ने किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि 25% बढ़ा दी है। जिसके अनुसार 10 हजार रुपए की मुआवजा राशि को 12,500 और 12 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। इस बारे में एक घोषणा खुद मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर ने करनाल में की। जहां उन्होंने कहा कि, अब 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को फसल बीमा प्रीमियम नहीं भरना पड़ेगा।

Haryana government increased the compensation amount for the farmers by 25%, know how to get?

किसानों के लिए सरकार से एक और राहत
किसानों के लिए राहत की दूसरी बात यह है कि, 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों का फसल बीमा सरकार कराएगी। वहीं, 2 से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों का आधा प्रीमियम सरकार अदा करेगी। 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान को खुद फसल बीमा कराना होगा। बता दें कि, वर्ष 2015 के बाद सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा राशि अब बढ़ाई गई है। एक अन्य फैसले में, चीनी मिल कर्मचारियों का धुलाई भत्ता 25 रुपए से 100 किया गया है।

Haryana government increased the compensation amount for the farmers by 25%, know how to get?

{document3}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+