हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा योगा ब्रेक, रोज करने होंगे दस मिनट आसन
Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का देखभाल करने का बीड़ा उठाया है। सरकारी कर्मचारियों को कामकाज के दौरान योगा ब्रेक देने का फैसला किया गया है। सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों को योगा ब्रेक मिलेगा।
हरियाणा सरकार का कहना है कि इस योगा ब्रेक से उत्पादकता भी बढ़ेगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए सभी सरकारी कार्यालय में योगा ब्रेक (वाई ब्रेक) लागू करने जा रही है। इस फैसले के तहत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को रोज पांच से दस मिनट कार्यालय में योगा करना होगा।

सभी विभागों को इसकी शुरुआत करनी होगी। अपने ऑफिस आवर के दौरान सभी कर्मचारियों को दस मिनट का योगा ब्रेक मिलेगा। इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा निदेशक ने अपने आधीन कालेजों में शुरू कर दी है।
इसको लेकर विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों को एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कार्यस्थल में उत्पादकता में सुधार लाने के लिए योग ब्रेक दिया जाएगा। साथ ही इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। जल्द उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अन्य विभागों में इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से कर्मचारियों की दक्षता में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगा ब्रेक का मुख्य मकसद कर्मचारियों पर काम के तनाव को कम करना और तनाव फ्री माहौल देना है। जिससे काम बेहतर तरीके से हो सके।
यह भी पढ़ें- 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में अग्रणी भूमिका निभा रहा हरियाणा, 85 हजार लोगों ने की इस यात्रा में भागीदारी












Click it and Unblock the Notifications