Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा सरकार की घोषणा- मानेसर में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, महिला पुलिस थाना भी खुलेगा

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम के निकट मानेसर क्षेत्र में 100 बेड का सरकारी अस्पताल बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए अस्पताल के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल बनने तक स्वास्थ्य विभाग यहां पर अस्थाई डिस्पेंसरी की व्यवस्था करवाएगा। एक महिला पुलिस थाना भी मानेसर में खुलेगा।

Haryana government announced- a 100 bed modern facility hospital to be built in Manesar

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम जिला में अपने दौरे के दौरान यह घोषणा भी की कि, मानेसर के उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब बना खेडक़ीदौला टोल प्लाजा अगले 6 महीने के अंदर-अंदर शिफ्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, इसके लिए जमीन की पहचान की जा चुकी है। बता दिया जाए कि, गुरुग्राम आए मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम जिला के गांव दौलताबाद में इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एवं एग्रीप्रेन्योरशिप नामक संस्थान की आधारशिला रखी। उस दौरान सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, इस संस्थान का निर्माण चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय(सीसीएस एचएयू) हिसार द्वारा किया जाएगा।

Haryana government announced- a 100 bed modern facility hospital to be built in Manesar

गुरुग्राम जिला में मानेसर से मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, हमारी सरकार किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी किसान के पक्ष में काम करने वाली है। खट्टर बोले- ''किसान भाईयों को चाहिए कि जागरूक नागरिक के नाते हर चीज का अध्ययन करें, कहीं कमी हो तो हमें बताएं। आधुनिक युग में नई चीजों के नाते प्रयोग करने चाहिए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+