कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को बूस्टर डोज मुफ्त लगेगी, हरियाणा सरकार का फैसला
चंडीगढ़। दुनियाभर में लाखों लोगों की जिंदगियां लील चुके कोरोनावायरस का प्रकोप अपने यहां फिलहाल कम है। हालांकि, महामारी की चौथी लहर का खतरा बरकरार है। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर की जद में देश के करोड़ों लोग आ चुके थे, वहीं तीसरी लहर में भी संक्रमण खूब फैला। अब चौथी लहर की आशंका के बीच सरकार ने कोविड वैक्सीन के साथ-साथ लोगों को बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है।
Recommended Video

हरियाणा सरकार ने ऐलान कर दिया है कि राज्य में सभी वयस्कों को बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, हरियाणा में हमारी सरकार 18 से 59 वर्ष के लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त लगवाएगी। माना जा रहा है कि, इस ऐलान को पूरा होने में तकरीबन 300 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। वैसे अब कोरोना का प्रकोप बहुत कम हो जाने के चलते बहुत से लोग वैक्सीन लगवा भी नहीं रहे। पूरे देश की ही बात करें, तो कल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़ा जारी किया गया उसके अनुसार अभी तक सिर्फ 3.8 लाख लोगों ने ही कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई है। इसमें से भी 51% लोगों ने तीसरी डोज बीते 4 दिनों के भीतर लगवाई।

बता दिया जाए कि, कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए सरकार ने भारत में 10 अप्रैल से वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने की शुरूआत करा दी है। वहीं, बूस्टर डोज लगवाने का ऐलान भी किया जा चुका है। कुछ ही दिन पहले दिल्ली में भी लोगों को बूस्टर डोज देने की घोषणा की गई थी। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कह दिया है कि, उनके राज्य में 18 से 59 वर्ष के लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जाएगी।

केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि, कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज देने की शुरुआत होने पर कल जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार अभी तक तीसरी डोज सिर्फ 387719 लोगों को लगी है, जिसमें 1.98 लाख लोगों को तीसरी डोज 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच दी गई है। हालांकि, अब जिस तरह के कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए दिल्ली, यूपी, हरियाणा ने एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications