Haryana: 'गरीब परिवारों को देंगे 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट', कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा वादा

दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 9 साल से यहां विकास जीरो है और गुंडागर्दी का बोलबाला है।

Deepender Singh Hooda

Haryana: हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे भी अभी से ही हर राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी जगह बनाने में अभी से ही जुटा है। इसी के मद्दनेजर कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य की जनता से कई बड़े वादे कर डाले हैं। उन्होंनें एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर साल 2024 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट देंगे।

उन्होंने इसके बारे में अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी भी लिखा है कि हरियाणा वासियों से हमारा वादा है, 2024 कांग्रेस सरकार बनने पर:-

• ₹500 में रसोई गैस
• 300 यूनिट मुफ़्त बिजली
• 2,00,000 खाली पड़े सरकारी पदों पर पक्की भर्ती
• बुढ़ापा पेंशन ₹6000 हर महीने
• पुरानी पेंशन योजना बहाल
• गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट

बीजेपी पर लगाया आरोप

हरियाणा में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए हुड्डा ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा, उन्होंने 2000 के नोट को बंद करने पर तंज कसते हुए कहा कि 'भाजपा केवल आर्थिक रूप से देश को खोखला करना चाहती है। ये कैसी सरकार है जिसका खुद के ही नोट से भरोसा उठ गया।'

बीजेपी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त

'दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली ये बीजेपी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। सीएम कार्यालय के अधिकारी भी इस में लिप्त हैं। पिछले 9 साल में हरियाणा में बेरोजगारी और गुंडागर्दी दोनों ही चरम स्तर पर है। यहा के खिलाड़ी जो देश को मेडल लेकर आए हैं, आज उनकी कोई बात नहीं सुन रहा है, वो उपेक्षा के शिकार हो गए हैं, उनकी अनदेखी हो गई है, सरकार किसी की कुछ नहीं सुनती है।'

लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ !

आपको बता दें कि ऐसी हलचल है कि हरियाणा में एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे। मालूम हो कि हरियाणा में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले मई में लोसभा चुनाव हो सकते हैं,ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि शायद दोनों चुनाव एक साथ हो जाएं, हालांकि अभी इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। आयोग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन राजनीतिक दलों की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो हम चुनाव के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+