किसान आंदोलन: हरियाणा में किसानों का इन स्थानों पर चल रहा विरोध-प्रदर्शन, रोड-ब्लॉक भी किया

पलवल/सोनीपत। हरियाणा की दिल्ली से सटी सीमाओं पर कई जगह किसानों का विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। आज काफी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ पलवल में प्रदर्शन करने को एकत्रित हुए। ब्लॉक समिति के एक सदस्य ने कहा, "हम कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग को अवरुद्ध करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान का समर्थन नहीं करेंगे। अब तक इस मोर्चा ने जब भी आह्वान किया, हमने हर बार समर्थन किया, लेकिन अभी यह पीक कटाई का मौसम है। ऐसे में हमने लोगों से कहा कि, वे खेतों में काम करें। उसके बाद फिर से आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं।"

Haryana Farmers protesting in Palwal against Farm Laws, KMP-KGP blocked

पलवल-ब्लॉक समिति के मेंबर राजकुमार ने कहा कि, 'हरियाणा में दिल्ली की ओर निकले केएमपी एक्सप्रेस वे को किसानों ने जाम किया है। हमारी ओर भी किसान ट्रैक्टरों के साथ आ रहे थे। हमने उनसे कहा कि, इसके बजाय काम करें। हमें श्रमिकों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए, हमें उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। हां, जहां प्रदर्शन होना है..वहां हो रहा है। केएमपी-केजीपी को वैसे भी ब्लॉक किया जाएगा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। ऐसे में ट्रैफिक होगा भी नहीं।'

Haryana Farmers protesting in Palwal against Farm Laws, KMP-KGP blocked

उधर, सोनीपत जिले से खबर मिल रही है कि, पुलिस ने केएमपी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 कंपनी लगा दी हैं। वहीं, केएमपी जाम होने के कारण नेशनल हाईवे पर गन्नौर और मुरथल में भी भारी जाम देखने को मिला। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि, पानीपत और गन्नौर में नाका होने के बावजूद मुरथल तक भारी वाहन पहुंच रहे हैं।

Haryana Farmers protesting in Palwal against Farm Laws, KMP-KGP blocked

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+