Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, अबकी बार BJP की विदाई या कांग्रेस की वापसी?

Haryana Exit poll 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्‍टूबर की शाम छह बजे मतदान समाप्‍त होते ही विभिन्‍न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल नतीजों का निचोड़ है कि हरियाणा में कांग्रेस के हाथ में बहुमत के साथ सत्‍ता में आ सकती है जबकि भाजपा की विदाई होने का अनुमान है।

मतदान के बाद जारी दैनिक भास्कर के हरियाणा एग्जिट पोल नतीजे में कांग्रेस पार्टी को 44 से 54 सीटें दी गई हैं। बीजेपी को 19 से 29 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जेजेपी को 0-1 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा INLD गठबंधन को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Haryana Exit Poll Result 2024

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?

साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40, कांग्रेस 31, जेजेपी ने 10, निर्दलीय ने 7, आईएनएलडी ने 1 और एचएलपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने जेजेपी व निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाया गया था, मगर जनवरी 2024 में भाजपा जेजेपी का गठबंधन टूट गया था। खट्टर की जगह भाजपा ने नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया।

Exit Poll Haryana Chunav 2024

मेवात में सर्वाधिक व गुरुग्राम में सबसे कम मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्‍टूबर को वोट डाले गए। पूरे हरियाणा में सबसे ज्‍यादा 68.28 प्रतिशत मतदान मुस्लिम बाहुल मेवात की नूंह, पुन्‍हाना और फिरोजपुर झिरका सीटों पर हुआ है। हरियाणा में सबसे कम 49.97 प्रतिशत मतदान गुरुग्राम जिले में हुआ है।

Exit Poll Haryana Chunav 2024

हरियाणा में 61.32 प्रतिशत मतदान

हरियाणा के किस जिले में हुई कितनी वोटिंग? टोटल: 61.32 %

अंबाला: 63.35%
भिवानी: 63.06%
चरखी दादरी: 58.10%
फरीदाबाद: 51.90%
फतेहाबाद: 67.05%
गुरुग्राम: 49.97%
हिसार: 65.70%
झज्‍झर: 60.52%
जींद: 66.02%
कैथल: 62.53%
करनाल: 60.42%
कुरुक्षेत्र: 65.55%
महेंद्रगढ़: 65.76%
मेवात: 68.28%
पलवल: 67.69%
पंचकूला: 54.71%
पानीपत: 60.52%
रेवाड़ी: 62.85%
रोहतक: 61.59%
सिरसा: 65.37%
सोनीपत: 56.69%
यमुनानगर: 67.93%

हरियाणा चुनाव 2024 में BJP के सामने चुनौती

किसानों का मुद्दा
10 साल की एंटी इनकंबेंसी
पहलवानों का मुद्दा
अग्निवीर योजना

हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने चुनौती

कांग्रेस में आपसी खींचतान
मुख्‍यमंत्री का चेहरा
बागी नेता

हरियाणा की हॉट सीटों पर कितना मतदान?

1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट पर 70 प्रतिशत
Nayab Singh Saini, Ladwa seat Voting

2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई पर सीट 61 प्रतिशत
Bhupinder Singh Hooda, Garhi-Sampla-Kiloi seat Voting

3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर 67 प्रतिशत
Dushyant Chautala, Uchana Kalan seat Voting

4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट पर 69.80 प्रतिशत
Vinesh Phogat, Julana seat Voting

5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट पर 67 प्रतिशत
Abhay Singh Chautala, Ellenabad seat Voting

6 चंद्र मोहन बिश्‍नोई, पंचकूला सीट पर 51.90 प्रतिशत
Chandra Mohan Bishnoi, Panchkula seat Voting

7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट पर 59.30 प्रतिशत
Anil Vij, Ambala Cantt seat Voting

8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट पर 59.20 प्रतिशत
Gopal Kanda, Sirsa seat Voting

9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट 57 प्रतिशत
Savitri Jindal, Hisar seat Voting

Aditya Surjewala, Kaithal seat Voting
10 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट 62 प्रतिशत

(शाम 5 बजे तक की स्थिति)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+