Haryana Elections: दीपेंद्र हुड्डा की रैली में महिला वर्कर के साथ छेड़छाड़! लेडी का आया बयान, बताई हकीकत
Haryana Elections 2024: हरियाणा में मतदान पूर्व कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक कार्यक्रम के दौरान शूट किया वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कथित रूप से ये दावा किया गया है कि महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर कई तहत के कमेंट आए। वहीं अब महिला की ओर से एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जस्सी पेटवार और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ साजिश है, जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है।
कांग्रेस कैंडिडेट के चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा में कांग्रेस की एक रैली में कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। एक वीडियो में महिला ने कहा, "दीपेंद्र हुड्डा एक कार्यक्रम में गई थी। कुछ शरारती तत्व मेरे नाम का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी के जरिए वीडियो वायरल कर रहे हैं। मेरे चाचा और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवार के खिलाफ टिप्पणी न करें। मैं पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हूं। यह देखा जा सकता है कि मैं अपने चाचा जस्सी पेटवार के ठीक बगल में खड़ी हूं और उनका समर्थन कर रही हूं।"

#WATCH | A Congress worker on whom there was an alleged molestation attempt at a Congress rally in Haryana during campaigning earlier, in a video released by Haryana Congress says, "Deepender Hooda had come for an event. Some mischievous elements are making fake IDs using my name… pic.twitter.com/BxDAEO8Jg2
— ANI (@ANI) October 5, 2024
वीडियो में महिला ने कहा, "दीपेंद्र हुड्डा हमारे यहां प्रचार करने आए थे। अच्छा कार्यक्रम रहा। इसके बाद से मेरे पास सक्रीन शॉट आ रहे हैं। मुझे नहीं पता कौन शरारती तत्व हैं जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं। मेरे नाम की गलत आईडी बनाकर मेरे चाचा जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उनके खिलाफ गलत कमेंट कर रहे हैं। मैं कहूंगी कि मान जाओ ये सब मत करो. अगर करना है तो अपनी आईडी से करो मेरा नाम बदनाम मत करो।"
वहीं कुमारी सैलजा ने कहा, "मेरी बात हुई उनसे (पीड़िता) उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ मिसबिहेव हुआ। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उन्हें तंग किया गया. कभी उनको हाथ लगा रहे थे कभी उनको कोहनी मार रहे थे। उन्हें मंच से हटाना चाह रहे थे। मैंने वीडियो देखकर उनसे (पीड़िता) इस बात की पुष्टी की है और उन्होंने कहा कि उनके साथ मिसबिहेव हुआ है। ऐसे नेता बड़ी मेहनत से उभरकर आते हैं और उन्हें ऐसे बर्ताव का सामना करना पड़े तो इससे बुरी बात और क्या हो सकती है। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए और उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications