'कैथल में शराफत जीती...गुंडों को कभी जीत नहीं मिला करती', रणदीप सुरजेवाला का BJP पर निशाना
कांग्रेस ने कैथल सीट पर एक बार फिर कब्जा जमाया है। यहां से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने जीत दर्ज ही है। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने इसे शराफत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कैथल में शराफत जीती है। यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

Recommended Video
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कैथल सीट पर आदित्य सुरजेवाला की जीत पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जनता को बधाई दी। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा, "कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार और अपने बेटे आदित्य सुरजेवाला पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, हमारे मन में किसी के लिए बैर नहीं है क्योंकि ये गुंडे नहीं है, ये शराफत के मिशाल है। गुंडों को कभी जीत नहीं मिला करती इस शहर ने ये साबित कर दिया। जो (बीजेपी) कहा करते थे कि हम लोग सबसे बड़े गुंडे हैं मैंने उन्हें कहा था कि प्रजातंत्र में वोट की चोट बराबर कर देती है। आखिर में कैथल में शराफत जीती है....कैथल भूमि में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications