हरियााणा कांग्रेस में CM पद की लड़ाई हुई तेज, भूपेंद्र हुड्डा-कुमारी सैलजा के बाद सुरजेवाला भी दौड़ में शामिल
Haryana Election 2024 Congress CM Candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस जीती तो सीएम कौन होगा? पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर मौका मिलेगा या सिरसा सांसद कुमारी सैलजा व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला में से कोई होगा या कोई और नेता?
इस सवाल के जवाब में हरियाणा के कैथल में पत्रकारों से बाचतीत में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि "हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। शैलजा जी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी भी मुख्यमंत्री बनना चाहते होंगे। हम तीनों के अलावा यह किसी और का भी अधिकार हो सकता है। अंत में फैसला खरगे जी और राहुल गांधी जी को करना है। वे जो भी फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा।"

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। कांग्रेस इस बार 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भिवानी की सीट सीपीआईएम के लिए छोड़ी है।
हरियाणा में बीते दस साल से भाजपा राज है। पिछले चुनाव 2019 में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली थी। भाजपा ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। चार साल बाद 2024 में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राज्यसभा सांसद सुरजेवाला भी चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर पार्टी ने उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल सीट से टिकट दिया है।
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस सीएम फेसफेस को लेकर जंग छिड़ी हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह लगातार इस पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं तो सांसद कुमारी सैलजा भी सीएम पद के लिए मंशा जाहिर कर चुकी है। अब इस कड़ी में रणदीप सुरजेवाला का नाम भी शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications