Delhi Trade Fair में 19 नवंबर को मनाया जाएगा हरियाणा-डे, हरियाणवीं कला की होगी प्रस्तुति
Haryana News: 19 नवंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में हरियाणा-डे मनाया जाएगा। इस दौरान मेला परिसर में स्थित एम्फी थियेटर में हरियाणवीं कला व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई है।
हरियाणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में 19 नवंबर को हरियाणा-डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह मुख्यातिथि होंगे।

इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। हरियाणा के व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक श्रीमती जी. अनुपमा ने बताया कि 19 नवम्बर को व्यापार मेले में आयोजित किए जा रहे हरियाणा-डे पर मेला परिसर में स्थित एम्फी थियेटर में हरियाणवीं कला व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति होगी।
बताया कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा से जुड़े विभिन्न उत्पाद व वस्तुओं के निर्माण से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। कुल 51 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें से 14 स्टॉल व दो लाइव डेमो हरियाणा पवेलियन के अंदरूनी हिस्से में हैं तथा शेष स्टॉल बाहरी हिस्से में हैं।












Click it and Unblock the Notifications