हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची, 4 फॉर्मूलों से 90 सीटों पर टिकट बंटवारा

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची जल्‍द आने वाली है। कांग्रेस ने स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर चर्चा की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 60 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

मीडिया से बातचीत में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार तीन दिन से कांग्रेस स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो रही हैं। शनिवार को आखिरी बैठक रखी, जिसमें उम्‍मीदवारों का फाइनल ड्राफ्ट तैयार होगा, जो केंद्रीय चुनाव समिति (CWC) को भेजा जाएगा। वहीं से टिकटें जारी होंगी।

Haryana Congress Candidate List

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की एक ही सूची जारी कर सकती है। 90 सीटों पर ढाई हजार से ज्‍यादा दावेदार हैं। कांग्रेस 16 से 18 विधायकों को इस बार भी टिकट दे सकती है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ही दावेदार हैं। इतनी बड़ी संख्‍या में आए दावेदारों में से महज 90 ऐसे दावेदारों को चुनना है, जो दस साल बाद हरियाणा की सत्‍ता में कांग्रेस की वापसी करवा सकें।

कांग्रेस स्‍क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन राज्‍यसभा सांसद अजय माकन हैं। जिग्‍नेश मेवानी, श्रीनिवास बीवी, मणिकम टैगोर भी सदस्‍य हैं। वहीं, हरियाणा पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा, सिरसा सांसद कुलारी सैलजा और राज्‍यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी टिकटों पर मंथन कर रहे हैं।

इन फॉर्मूलों से टिकट बाटेंगी कांग्रेस

1. दागियों को टिकट नहीं

हरियाणा में दो या उससे अधिक विधानसभा में हार चुके और दागी नेताओं को कांग्रेस की टिकट से वंचित रहना पड़ेगा। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने ऐसे नेताओं की दावेदारी को खारिज कर दिया है। मतबल उनके नाम केंद्रीय चुनाव समिति (CWC) के पास भेजे ही नहीं जाएंगे। इनमें वो नेता भी शामिल हैं, जिनकी पूर्व के चुनावों में जमानत तक जब्‍त हो गई थी।

2. सांसदों पर नहीं लगाएंगे दांव!

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस किसी सांसद को टिकट देने के मूड में नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्‍यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। फिर भी स्क्रीनिंग कमेटी ने इजाजत नहीं दी। हालांकि इन पर अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

3. एंटी इनकम्बेंसी वाले नहीं होंगे उम्‍मीदवार

कांग्रेस के जिन मौजूदा विधायकों के खिलाफ ग्राउंड लेवल पर एंटी इनकम्‍बेंसी है, उन्‍हें टिकट नहीं मिलेगा। मौजूदा विधायकों में से बेदाग छवि व जीत सकने वालों पर ही दुबारा दांव लगाया जाएगा।

4. 'आया राम, गया राम' को टिकट नहीं

कांग्रेस में भी ऐसे नेताओं की कमी नहीं, जो पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे और विधानसभा चुनाव से पहले लौटकर आए व अब दावेदारी जता रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी ने 'आया राम, गया राम' की छवि वालों की भी दावेदारी खारिज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+