हरियाणा में जारी है धान व बाजरे की खरीद, CM खट्टर ने कहा- किसानों के बैंक खातों में भेजे गए 690 करोड़

Haryana Govt: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इस बार 25 सितंबर से प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद से ही हरियाणा की मंडियों में खरीफ विपणन सीजन के दौरान धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है।

प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 8.06 लाख मी. टन धान व 1.14 लाख मी. टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इतना ही नहीं, 32 हजार से ज्यादा किसानों को DBT के माध्यम से खरीद के 690 करोड़ रूपए का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है।

Manohar Lal Khattar

इस बात की जानकारी सूचना, लोक संपर्क विभाग (DPR Haryana) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर दी। हरियाणा सूचना एंव लोक संपर्क विभाग ने बताया कि

हरियाणा की मंडियों में खरीफ विपणन सीजन के दौरान धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है। अब तक प्रदेश में 8.06 लाख मी. टन धान व 1.14 लाख मी. टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 32 हजार से ज्यादा किसानों को DBT के माध्यम से खरीद के ₹690 Cr का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है।

इतना ही नहीं, सीएम मनोहर लाल ने खरीफ फसलों की जल्द आवक होने के मद्देनजर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बार 1 अक्तूबर की बजाय सितंबर में ही खरीफ फसलों की खरीद आरंभ करने का निर्णय लिया था।

समय से पहले खरीफ फसलों की खरीद आरंभ करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। बता दें कि साल 1967 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि हरियाणा सरकार ने धान की खरीद 1 अक्टूबर के जगह 25 सितंबर से प्रारंभर कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+