समालखा वासियों के लिए सीएम खट्टर ने खोला सौगातों का पिटारा, अस्पताल-सड़क समेत की ये बड़ी घोषणाएं
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समालखा को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री खट्टर ने समालखा वासियों के लिए करोड़ों रुपये की सौगात का पिटारा खोल दिया।
सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि जहां जमीन मिलेगी, वहां 100-100 एकड़ के दो सेक्टर समालखा में बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं सीएम ने समालखा में 50 बेड के CHC को 100 बेड का अस्पताल बनाए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि करहंस गांव से पट्टीकल्याणा के पास जो माइनर है, उस पर पूर्वी बाईपास के रूप में 8 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बापौली में सब्जी मंडी बनवाई जाएगी।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बापौली गांव में बस अड्डा बनवाया जाएगा। नंगला आर ड्रेन पुल पर साढ़े 4 करोड़ रुपये खर्च कर पुल बनवाया जाएगा। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड की 9 सड़कों के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
साथ ही, पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी की। उन्होंने रविदास सभा और कश्यप राजपूत धर्मशाला को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने अग्रवाल समाज को 2012 में मिली जमीन के विवाद को भी जल्द सुलझाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व समालखा के लिए 57 घोषणाएं की गई थी, जिनमें से 42 पूरी हो चुकी है और बाकि पर काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications