हरियाणा सीएम खट्टर ने विजयादशमी की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कही ये बात
Haryana News: विजयदशमी का पर्व आज पूर्व देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी के अवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
हरियाणा सीएम खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करत हुए प्रदेशवासियों के लिए प्रभु श्रीराम से समृद्धि एवं प्रसन्नता की मंगल कामना की। सीएम खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, सत्य की शाश्वतता, शक्ति एवं अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि विजय के महापर्व के इस दिव्य अवसर पर प्रभु श्री राम से सभी के कल्याण, सभी के उत्थान, समृद्धि एवं प्रसन्नता की मंगल कामना करता हूं। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि नवरात्रि में शक्ति की उपासना के पश्चात विजय के साथ उदित होने वाली विजयदशमी के अवसर पर 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' का स्थापना दिवस भारतीय मूल्यों एवं संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है।
कहा कि आत्मत्याग और आत्मबलिदान संग 'भेदरहित-संगठित' समाज के निर्माण हेतु अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से कार्यशील RSS स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व का सबसे बड़ा निस्वार्थ स्वयंसेवी संगठन राष्ट्र के नवोत्थान व सर्वांगीण विकास हेतु सर्व समाज को गौरव बोध कराता रहे तथा भारत की एकता और अखंडता हेतु सदैव उद्यत रहे, यही मेरी मंगलकामना है।












Click it and Unblock the Notifications