राष्ट्रीय किसान दिवस: सीएम खट्टर ने किसानों के समर्पण को किया याद, बोले- अन्नदाताओं के परिश्रम को नमन

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने भिवानी के गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता सम्मेलन को संबोधित करते के किसानों के परिश्रम और समर्पण को याद किया। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के सच्चा मसीहा बताया और कहा कि उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दावा कि वर्तमान राज्य सरकार भी किसान हितैषी है। मौजूदा सरकार ने किसानों के हित में कृषि में सुधार किए हैं, जिसका किसानों को सीधा लाभ मिला है।

Haryana Vishal Annadata Sammelan

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके भिवानी के गांव सिंघानी में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। मंच से उन्होंने पूर्व पीएम के नमन करते हुए किसानों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। सीएम ने कहा, "किसानों के लिए हमारी सरकार ने निरंतर कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम किया है और उन्हें हमेशा गुमराह करके उनका अहित किया है।"

सीएम ने आगे कहा, "...जब मैं सन 1982-84 के दौरान पार्टी के काम के कारण इस इलाके में भ्रमण के आता था, तो उस समय रास्‍तों पर रेत के पहाड़ होते थे लेकिन अब इस इलाके में टेल तक पानी पहुंचने, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लागू होने से और यहां के किसानों की मेहनत के कारण इस इलाके की भूमि उपजाऊ हो गई है। अब यहां रेत के पहाड़ नहीं दिखते हैं। इसके लिए यहां के अन्नदाता बधाई के पात्र हैं।"

सीएम ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया और कहा, "चौधरी चरण सिंह हर समय किसानों के लिए सोचते थे। सबको पता है कि चौधरी चरण सिंह कांग्रेस में गए। वह आजादी के बाद 20 साल लगातार कांग्रेस की सरकार में रहे। लेकिन किसानों को कांग्रेस ने हमेशा कमजोर करके रखा, उनको कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। परंतु 1967 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया और किसानों के हित के लिए नई पार्टी बनाई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+