Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में भाजपा ने कैसी जीती हारी बाजी? इस रणनीति ने कर दिया कमाल
Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के अब तक के रुझान में भाजपा सरकार बनाने के लिए आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।
विभिन्न चुनाव विश्लेषकों द्वारा इस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में लहर होने के दावों के बावजूद, भाजपा जीत की हैट्रिक मारती नजर आ रही है। आइए जानते हैं भाजपा ने कैसे जीती हारी हुई बाजी?

गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस जाटों का समर्थन हासिल करने पर फोकस किया था वहीं भाजपा पारंपरिक राजनीतिक रणनीतियों से अलग हटकर हरियाणा में जाटों के खिलाफ 35 जाति समूहों को एकजुट करने की रणनीति बनाई।
हरियाणा में अब तक हुए पूर्व के विधानसभा चुनावों में जहां पार्टियां जाट समुदाय पर फोकस कर चुनाव लड़ा करती थी वहीं कांग्रेस पार्टी जाटों ने इस बार भी किया क्योंकि राज्य में जाटों की आबादी 22 फीसदी है। इसके अलावा कांग्रेस दलितों और अल्ल्पसंख्यकों जिनकी आबादी 21 फीसदी है उनको लुभाने में लगी रही लेकिन भाजपा की 35 टू 1 रणनीति सफल हो गई।
भाजपा ने ऐसे जीती हारी बाजी
याद रहे किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के जाट नाराज चल रहे थे जिससे भाजपा को पता था कि उनकी वहां दाल नहीं गलने वाली इसलिए उन्होंने उनसे अलग रणनीति बनाई। खासकर ओबीसी को एकजुट करने में जुटे रहे क्योंकि हरियाणा में ओबीसी की कुल आबादी 35 प्रतिशत है।
ओबीसी के साथ भाजपा ने हरियाणा में अपने पाारंपरिक वोटरों स्वर्णो और गैर जाट समुदायों पर ध्यान केंन्दित किया। भाजपा ने विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को खुश करने का काम किया और ऐसे अपनी चुनावी रणनीति से हारी हुई बाजी को जीत में तब्दील कर लगातार तीसरी बाद जीत का परचम लहराया।












Click it and Unblock the Notifications