हरियाणा में कांग्रेस जीतती है तो मुख्यमंत्री पद कौन संभालेगा? कुमारी शैलजा ने किया खुलासा
Haryana chunav 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज 5 अक्टूबर को वोटिंग हो रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद कुमारी शैलजा ने हिसार में वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए शैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस सभी 90 सीटों पर चुनाव जीतकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने ये भी खुलासा किया कि कांग्रेस पार्टी अगर हरियाणा में जीतती है तो मुख्यमंत्री पद कौन संभालेगा?

बता दें भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच चल रही तनतनी के बीच मतदान के दो दिन पहले सोनिया गांधी से शैलजा मिलने पहुुंची थी। जिसके बाद उनके सीएम पद के चेहरा होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
वहीं शनिवार को हरियाणा में चल रही वोटिंग के बीच कांग्रेस के सीएम फेस पर कुमारी शैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया ने जब पूछा हर का नेता का वक्त आता है तो उनकी बारी आने में किसी को क्या परेशानी हैं? उन्होंने पूछा क्या पार्टी नेतृत्व के फैसले से क्या आपको कोई परेशानी है?
इस सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा किसी को कोई परेशानी नहीं है। हमारी कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी हाईकमान जो फैसला करेंगे हम सब को उसे मानना होगा। ये ही हमारी कांग्रेस पार्टी की पुरानी परंपरा है।
शैलजा ने 90 सीटों पर कांग्रेस की जीत का किया दावा
इसके साथ ही हिसार में वोट डालने के बाद शैलजा ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है और अपनी बात दोहराते हुए कहा "कांग्रेस जीतती है तो मुख्यमंत्री का पद का फैसला पूरी तरह से पार्टी हाईकमान तय करेगा।"
शैलजा बोलीं- भाजपा मेरा स्वागत करना चाहती है क्योंकि...
इसके साथ ही कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा ने मीडिया के सवाल का जवबा देते हुए कहा "भाजपा मेरा स्वागत करना चाहती है क्योंकि वह हरियाणा में बहुत कमजोर है। वह अपने साथ मजबूत नेताओं को लाने के लिए कुछ भी करेगी।"
शैलजा का ये बयान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के निमंत्रण के बाद आया है।
#WATCH | #HaryanaElections2024 | Congress MP Kumari Selja says, "...I am on a certain level, people and the high command are seeing this and they'll decide (about the CM's face). Congress is going to win, BJP will face a loss. The 'misrule' that the BJP has done in these 10… pic.twitter.com/qQpYcRz8hd
— ANI (@ANI) October 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications