हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस में 90 सीटों पर 2500 दावेदार, इस फॉर्मूले से मिलेगी टिकट
Congress Candidates List Haryana Chunav 2024: हरियाणा की सत्ता में 10 साल बाद वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस के सामने विधानसभा चुनाव 2024 में बड़ी दुविधा है। बढ़ती दावेदारी ने पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की उलझन बढ़ा दी है।
दरअसल, हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, मगर इस बार के चुनाव में इन 90 सीटों पर ढाई हजार से अधिक दावेदार सामने आए हैं। ऐसे में कांग्रेस टिकट फाइनल करने में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस टिकट फार्मूला
हरियाणा चुनाव में एक ही सीट पर कांग्रेस के दो से पांच तक दावेदार सामने आ रहे हैं। पार्टी तीन सर्वे करवाकर पैनल तैयार करेगी, जो केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से उम्मीदवार का नाम फाइनल होगा।
सूत्रों की मानें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार उतारने को कांग्रेस ने दो सर्वे पूरे करवा लिए हैं। तीसरा सर्वे चल रहा है।
आखिरी दिनों में जारी होंगी टिकट
खबर है कि कांग्रेस इस बार नेताओं की बगावत का जोखिम लेने से बच रही है। टिकट के हर दावेदार को पार्टी से जोड़े रखना चाह रही है। ऐसे में ज्यादातर टिकट भी आखिरी मौके पर घोषित करेगी।
5 सितंबर से नामांकन शुरू
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक चरण में एक अक्टूबर को मतदान होगा। 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसी समय उम्मीदवारों की सूचियां सामने आएगी।
हरियाणा में कांग्रेस उम्ममीदवार
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्यादा दावेदारी 17 आरक्षित सीटों पर है। यहां एक-एक सीट पर 88 तक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं।
हरियाणा में कांग्रेस की रथ यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ का कहना है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाने के कारण अब कांग्रेस की रथ यात्रा टल सकती है, क्योंकि अब रथ यात्राओं को स्थगित कर दिल्ली में पूरी रणनीति बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें टिकट से लेकर रैलियों, स्टार प्रचारकों के नाम व उनके कार्यक्रम आदि तय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications