Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Captain Abhimanyu: मिलिए हरियाणा के Richest BJP Candidate से, जानिए कैसे बनाई ₹500 करोड़ की संपत्ति?

Captain Abhimanyu Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर उम्‍मीदवार कैप्‍टन अभिमन्‍यु हैं। हरियाणा के हिसार जिले की नारनौंद विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार कैप्‍टन अभिमन्‍यु की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपए है।

पहले फौजी और फिर राजनेता बने कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने शेयर मार्केट में तगड़ा निवेश कर रखा है। मंगलवार को नारनौंद सीट से नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है।

Haryana Richest Candidate Captain Abhimanyu Net Wort

कैप्‍टन अभिमन्‍यु के शेयर व सालाना कमाई

  • कैप्‍टन अभिमन्‍यु के पास 250 करोड़ रुपए, पत्‍नी एकता सिंधु के पास 79.03 करोड़ और बच्‍चों के पास 72.35 करोड़ के शेयर हैं।
  • अभिमन्‍यु ने पॉलिसी व सेविंग स्‍कीम में 17.45 लाख रुपए व पत्‍नी एकता के नाम से 16.56 लाख रुपए निवेश कर रखे हैं।
  • कैप्‍टन अभिमन्‍यु की सालाना कमाई 3.45 करोड़ रुपए व पत्‍नी एकता की सालाना कमाई 1.94 करोड़ रुपए है।
Captain Abhimanyu

कैप्‍टन अभिमन्‍यु के पास नकदी व बैंक जमा

नारनौंद से भाजपा उम्‍मीदवार कैप्‍टन अभिमन्‍यु के चुनाव शपथ पत्र के अनुसार इनके पास 1.11 लाख रुपए की नकदी है। वहीं, पत्‍नी के पास 1.58 लाख कैश हैं। इनके बैंक खाते में 19.55 लाख व पत्‍नी के बैंक खाते में 18.71 लाख और बच्‍चों के खाते में 3.86 लाख रुपए जमा हैं।

अभिमन्‍यु व पत्‍नी एकता के पास ज्‍वेलरी व जमीन

चुनाव शपथ पत्र के अनुसार कैप्‍टन अभिमन्‍यु के पास 21.53 लाख रुपए, बच्‍चों के पास 10.47 करोड़ रुपए और पत्‍नी एकता के पास 2.26 करोड़ की ज्‍वेलरी है।
अभिमन्‍यु की कुल चल संपत्ति 2.80 अरब, पत्‍नी की संपत्ति 88.87 करोड़ और बच्‍चों की संपत्ति 74.47 करोड़ की संपत्ति है। इनके पास 8.42 करोड़ की खेती की जमीन और पत्‍नी के नाम से 99.95 की जमीन है।

कौन हैं सबसे अमीर उम्‍मीदवार कैप्‍टन्‍य अभिमन्‍यु?

  • 56 वर्षीय कैप्‍टन अभिमन्‍यु साल 1987 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छह साल तक सेना में रहे और फिर 2004 में राजनीति में आ गए।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने चुनाव लड़ा, मगर हार गए।
  • कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में नारनौंद सीट से जीत दर्ज की और तत्‍कालीन मनोहर लाल खट्‌टर सरकार में वित्‍त मंत्री बने। साल 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे।
  • कैप्टन अभिमन्यु सिंधु ट्रेड लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडस पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों के संस्थापक-मालिक, निदेशक और अध्यक्ष हैं।
  • कैप्टन अभिमन्यु व्यापारिक उपक्रमों में कोयला खनन, बिजली उत्पादन, परिवहन, शेयर ब्रोकिंग, वित्त और पोर्टफोलियो प्रबंधन, शिक्षा और मीडिया शामिल हैं।
  • कैप्‍टन्‍य अभिमन्‍यु पर पांच केस भी दर्ज हैं। पिछले चुनाव में इन्‍होंने खुद के 35 अलग-अलग वाहन बताए थे। इस बार उनकी डिटेल नहीं दी।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+