Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 3 एमडीआर सड़कों के सुधार को दी मंजूरी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 2 जिलों भिवानी और सिरसा में 3 एमडीआर (प्रमुख जिला सड़कों) की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। किसी जिले में उत्पादन और बाजार स्थानों को एक-दूसरे से या मुख्य राजमार्गों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को 'प्रमुख जिला सड़कों के रूप में जाना जाता है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के तहत विशेष मरम्मत में भिवानी जिले में 7.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 19.43 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क गांव जुई कलां से गांव कैरू तोशाम पर सुदृढ़ीकरण करना, तथा 23.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 24 किलोमीटर लम्बाई वाली सड़क गांव आदमपुर से गांव झोझू कलां होते हुए गांव कादमा-सतनाली सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करना है। इसी प्रकार , सिरसा जिला में 4.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 12.23 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क गांव लुदेसर-भादरा राजस्थान सीमा तक बनेगी।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार का स्कूली छात्रों के लिए फैसला, ग्रीष्णकालीन अवकाश में शुरू होंगे एडवेंचर कैंप












Click it and Unblock the Notifications