Haryana Chunav 2024: कैंडिडेट्स सूची के बाद BJP जैसी भगदड़ कांग्रेस में क्‍यों नहीं मची? जानें इनसाइड स्‍टोरी

Haryana BJP Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 67 उम्‍मीदवारों की एक सूची जारी की है जबकि कांग्रेस ने दो सूची जारी कर 32 उम्‍मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने भाजपा जैसी बगावत, इस्‍तीफों की झड़ी रोकने के लिए सेफ गेम खेला है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अभी तक भाजपा ने 67 उम्‍मीदवारों की एक और कांग्रेस ने 32 उम्‍मीदवारों की दो सूची की है। प्रत्‍याशी घोषित होते ही दोनों ही पार्टियों में बगावत हो गई। इस्‍तीफा देने, निर्दलीय ताल ठोकने और दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Julana: विनेश फोगाट की सीट जुलाना का चुनावी इतिहास, कांग्रेस-BJP में से किसकी टेंशन बढ़ाने वाला?

Haryana BJP Congress Candidates List Analysis

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा ने एक साथ 67 प्रत्‍याशी उतार दिए। भाजपा की सूची में कांग्रेस दोगुने नाम होने की वजह से बगावत भी ज्‍यादा देखने को मिल रही है। महज 24 घंटे में ढाई दर्जन से ज्‍यादा टिकट के दावेदारों ने पार्टी ने छोड़ दी।

यह भी पढ़ें- Haryana: कांग्रेस प्रत्‍याशियों की 1st सूची में किसकी चली पूर्व CM हुड्डा या MP शैलजा? जेल में बंद को भी टिकट

हरियाणा भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला से लेकर पूर्व विधायकों और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्‍यक्ष तक ने इस्‍तीफे दे डाले। दैनिक जागरण की एक खबर के अनुसार उम्‍मीदवारों की पहली सूची के बाद भाजपा छोड़ने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का आंकड़ा 250 तक पहुंच गया।

भाजपा के प्रमुख बागी

रणजीत चौटाला
सावित्री जिंदल
लक्ष्मण नापा
कविता जैन
आदित्‍य चौटाला
बिशंभर वाल्‍मीकि
संजय सिंह
कर्म देव कंबोज
सुखविंद मांडी
बच्‍चन सिंह आर्य
शशि परमार

हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख बागी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 32 उम्‍मीदवारों की सूची देखने के बाद टिकट नहीं मिलने की वजह से डा. कपूर सिह नरवाल, राजेश जून और जीता हुड्डा ने बगावत कर डाली। इनके अलावा भी 32 सीटों पर बगावत करने वाले गिनती के ही हैं। भाजपा की तरह भगदड़ नहीं मची है। जीता हुड्डा को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। जीता ने कांग्रेस पर राजनीतिक हत्‍या का आरोप लगाया है।

हरियाणा कांग्रेस का बगावत से बचने का प्‍लान

  • हरियाणा की सत्‍ता में 10 साल वापसी के लिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2024 में सेफ गेम खेल रही है। इसके लिए बाकायदा प्‍लान बनाया गया है।
  • इसी वजह से दो सूचियों में सिर्फ 32 कैंडिडेट ही उतारे। कांग्रेस के सेफ गेम को यूं भी समझ सकते हैं कि भाजपा से आधे उम्‍मीदवार घोषित करने पर आधी बगावत भी नहीं देखने को मिली।
  • दरअसल, कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्‍मीदवार घोषित करने में 4 बार स्‍क्रीनिंग कमेटी और 3 बार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की।
  • केंद्रीय चुनाव समिति की आखिरी बैठक में तो खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।
  • कांग्रेस ने 32 में से 28 तो मौजूदा विधायकों को ही उतारा है। बगावत कम दिखाने के लिए कांग्रेस के सेफ गेम का यह भी हिस्‍सा है।
  • कांग्रेस ने 32 में से सिर्फ चार सीटों पर उम्‍मीदवार बदलकर यह देखने की कोशिश में जुटी कि उनके यहां भी भाजपा जैसी बगावत होती है या नहीं?
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही वजह है कि 32 उम्‍मीदवारों की दो सूची में हरियाणा के दिग्‍गज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दलित नेता सिरसा सांसद कुमारी शैलजा दोनों को खुश किया।
  • कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के 28 नेताओं को टिकट दिया है जबकि कुमारी शैलजा गुट के चार उम्‍मीदवार उतारे हैं।

हरियाणा कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची
1 कालका से प्रदीप चौधरी
2 नारायणगढ़ से शैली चौधरी
3 साढ़ौरा रेणु बाला
4 लाडवा मेवा सिंह
5 रादौर से बिश्‍नलाल सैनी
6 शाहाबाद से रामकरण
7 नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर
8 असंध से शमशेर सिंह गोगी
9 समालखा से धर्म सिंह छौक्‍कर
10 खरखौदा से जयवीर सिंह
11 सोनीपत से सुरेंद्र पंवार
12 गोहाना से जगबीर मलिक
13 बरौदा से इंदुराज नरवाल
14 जुलाना से विनेश फोगाट
15 सफीदों से सुभाष गंगोली
16 कालांवाली से शीशपाल सिंह
17 डबवाली से अमित सिहाग
18 गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुडडा
19 रोहतक से भारत भूषण बतरा
20 कलानौर से शकुंतला खटक
21 बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून
22 बादली से कुलदीप वत्‍स
23 झज्‍जर से गीता भुक्‍कल
24 बेरी से रघुबीर कादियान
25 महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह
26 रेवाड़ी से चिरंजीव राव
27 नूंह से आफताब अहमद
28 फिरोजपुर झिरका से मामन खान
29 पुन्‍हाना से मोहम्‍मद इलियास
30 होडल से उदयभान
31 फरीदाबाद (NIT) से उदय भान
32 इसराना से बलबीर वाल्‍मीकि

हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची

1 लाडवा से नायब सिंह सैनी
2 कालका से शक्ति रानी शर्मा
3 पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता
4 अंबाला कैंट अनिल विज
5 अंबाला शहर असीम गोयल
6 मुलाना से संतोष सरवन
7 सढौर से बलवंत सिंह
8 जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
9 यमुनानगर से धनश्‍याम दास अरोड़ा
10 रादौर से श्‍याम सिंह राणा
11 शाहबाद से सुभाष कलसाना
12 थानेसर से सुभाष सुधा
13 पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
14 गुहला से कुलवंत बाजीगर
15 कलायत से कमलेश ढांडा
16 कैथल से लीलाराम गुर्जर
17 नीलाखेडी से भगवान दास कबीरपंथी
18 इंद्री से रामकुमार कश्‍यप
19 करनाल से जगमोहन आनंद
20 घरौंदा से हरविंदर कल्‍याण
21 पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
22 पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
23 इसराना से केएल पंवार
24 समालखा से मनमोहन भडाना
25 खरखौदा से पवन खरखौदा
26 सोनीपत से निखिल मदान
27 गोहाना से डॉ. अरिवंद शर्मा
28 सफीदों से रामकुमार गौतम
29 जींद से केएल मिडढा
30 उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
31 टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
32 फतेहाबाद से डूडाराम बिश्‍नोई
33 रतिया से सुनीता दुग्‍गल
34 कालांवाली से राजिंदर देशुजोधा
35 रनिया से शीशपाल कंबोज
36 आदमपुर से भव्‍य बिश्‍नोई
37 उकलाना से अनूप धानक
38 नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु
39 हांसी से विनोद भयाना
40 बरवाला से रणबीर गंगवा
41 हिसार से कमल गुप्‍ता
42 नलवा से रणधीर पनिहार
43 लोहारू से जेपी दलाल
44 बधरा से उमेद पातुवास
45 दादरी से सुनील सांगवान
46 भिवानी से घनश्‍याम सर्राफ
47 तोशाम से श्रुति चौधरी
48 बवानी खेड़ा से कपूर वाल्‍मीकि
49 मेहम से दीपक हुडडा
50 गढी सांपला किलोई से मंजू हुडा
51 कलानौर से रेनू डाबला
52 बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
53 बादली से ओम प्रकाश
54 झज्‍जर कप्‍तान बिरधाना
55 बेरी संजय कबलाना
56 अटेली से आरती सिंह राव
57 नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
58 कोसली से अनिल दहिना
59 रेवाड़ी से लक्ष्‍मण सिंह यादव
60 बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
61 गुडगांव से मुकेश
62 सोहना से तेजपाल तंवर
63 पलवल से गौरव गौतम
64 पृथला से टेकचंद शर्मा
65 बल्‍लभगढ़ मूलचंद शर्मा
66 फरीदाबाद से विपुल गोयल
67 तिगांव से राजेश नागर

जेजेपी उम्‍मीदवार हरियाणा

1 मुलाना से डॉ.रविंद्र धौन
2 रादौर से राजकुमार बुबका
3 गुहला (एससी) से कृष्ण बाजीगर
4 गोहाना से कुलदीप मलिक
5 जुलाना से अमरजीत ढांडा
6 जींद से इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
7 उचाना से दुष्‍यंत चौटाला
8 डबवाली से दिग्विजय चौटाला
9 नलवा से विरेंद्र चौधरी
10 दादरी से राजदीप फोगाट
11 तोशाम से राजेश भारद्वाज
12 बेरी से सुनील दुजाना सरपंच
13 अटेली से आयुषी अभिमन्‍यू राव
14 बावल से (एससी) से रामेश्‍वर दयाल
15 होडल से (एससी) सतवीर तंवर
एएसपी उम्‍मीदवार हरियाणा
16 सढौरा (एससी) से सोहेल
17 जगाधारी से डॉ. अशोक कश्‍यप
18 सोहना से विनेश गुर्जर
19 पलवल से हरित बैंसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+