Haryana: कांग्रेस प्रत्याशियों की 1st सूची में किसकी चली पूर्व CM हुड्डा या MP शैलजा? जेल में बंद को भी टिकट
Haryana Cong Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर 31 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा 67 उम्मीदवार पहली सूची में घोषित कर चुकी है। अब तक की सूची से साफ हुआ कि भाजपा ने ओबीसी और कांग्रेस जाटों पर सबसे बड़ा दांव लगाने जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार तय करने में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद कुमारी शैलजा की खूब चली है।
कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया है, जहां पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मंजू हुड्डा से होगा। मंजू हुड्डा गैंगस्टर की पत्नी हैं। उधर, लाडवा सीट पर सीएम नायब सिंह सैनी के सामने मेवा सिंह को टिकट दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शुक्रवार रात को पहली सूची करते हुए 31 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें 9-9 जाट-एससी, 7 बीसी और पांच महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने पहली सूची में ओबीसी के 17 व जाटों के 13 उम्मीदवार उतारे हैं।
10 साल बाद हरियाणा की सत्ता अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने 7 घंटे पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाली विनेश फोगाट को भी उनके ससुराल जुलाना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। खास बात यह भी है कि कांग्रेस ने सभी 28 विधायकों को भी टिकट दिया है।
किस जाति से कितने उम्मीदवार?
जाट-9
बीसी-7
ब्राहम्ण-2
पंजाबी-1
अल्पसंख्यक-3
एससी-9
कांग्रेस के तीन विधायकों पर ईडी केस
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने जिन विधायकों को टिकट दिया है, उनमें से 3 के खिलाफ ईडी केस चल रहे हैं। सुरेंद्र पंवार जेल में हैं। रावदान सिंह और धर्मसिंह छौक्कर के खिलाफ जांच चल रही है। नूंह हिंसा मामले में विधायक मामन खान व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी केस दर्ज हैं।
हुड्डा व सैलजा गुट से कितने उम्मीदवार?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चली है। हुड्डा समेत उनके गुट के 27 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जबकि सिरसा सांसद कुमारी सैलजा गुट के 4 उम्मीदवारों को टिकट मिली है।
पहली सूची के बाद रो पड़े दीपक बाबरिया
हरियाणा कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया रो पड़े। समर्थकों के बीच भावुत होकर रोते हुए बाबरिया ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की कि कांग्रेस के लोगों को टिकट में प्राथमिकता मिले, मगर वे शत-प्रतिशत खरे नहीं उतरे। आगामी दो-तीन दिन का धैर्य रखें। बगावत नहीं करें।
हरियाणा कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
1 कालका से प्रदीप चौधरी
2 नारायणगढ़ से शैली चौधरी
3 साढ़ौरा रेणु बाला
4 लाडवा मेवा सिंह
5 रादौर से बिश्नलाल सैनी
6 शाहाबाद से रामकरण
7 नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर
8 असंध से शमशेर सिंह गोगी
9 समालखा से धर्म सिंह छौक्कर
10 खरखौदा से जयवीर सिंह
11 सोनीपत से सुरेंद्र पंवार
12 गोहाना से जगबीर मलिक
13 बरौदा से इंदुराज नरवाल
14 जुलाना से विनेश फोगाट
15 सफीदों से सुभाष गंगोली
16 कालांवाली से शीशपाल सिंह
17 डबवाली से अमित सिहाग
18 गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुडडा
19 रोहतक से भारत भूषण बतरा
20 कलानौर से शकुंतला खटक
21 बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून
22 बादली से कुलदीप वत्स
23 झज्जर से गीता भुक्कल
24 बेरी से रघुबीर कादियान
25 महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह
26 रेवाड़ी से चिरंजीव राव
27 नूंह से आफताब अहमद
28 फिरोजपुर झिरका से मामन खान
29 पुन्हाना से मोहम्मद इलियास
30 होडल से उदयभान
31 फरीदाबाद (NIT) से उदय भान
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications