हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस MLA की सभा में महिला डांसरे ने लगाए ठुमके, अश्लील गानों पर किया डांस

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही चुनावी सभाओं और रैलियों का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। नेताओं की सभा में भीड़ जुटाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्‍य देने के अलावा बारबालाओं तक का नचाने से परहेज नहीं किया जा रहा है।

बारबालाओं का डांस वीडियो हरियाणा के नूंह के फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस विधायक की सभा से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांसर अश्‍लील वीडियो पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन पर नोट भी बरसाए जा रहे हैं।

Female dancers

जानकारी के अनुसार नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान के समर्थन में गांव ढाणा में चुनावी सभा रखी गई थी, जिसमें भीड़ को रोकने के लिए बारबालाओं से ठुमके लगवाए गए। हालांकि विधायक के सभा में पहुंचने से पहले इन महिला डांसरों का डांस रोक दिया गया था।

फिरोजपुर झिरका विधायक के लिए रखा गया यह कार्यक्रम बारबालाओं के डांस की वजह से चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर महिलाओं का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक महिला डांसर पर नोट भी बरसाता नजर आया।

इसी दौरान एक युवक ने महिला डांसर पर नोट भी बरसाए। कार्यक्रम में महिला डांसरों का सहारा लेने के बावजूद भी सभा में कुर्सियां खाली दिखीं। कार्यक्रम का वीडियो अब सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि इस कार्यक्रम में हमारा कोई फोटो व पोस्टर नहीं लगा है। कार्यक्रम किसका था और महिला डांस कहां हुआ, इसके बारे कोई जानकारी नहीं। हमारा कई स्थानों पर सम्मान समारोह था। कार्यक्रम में हमारे सामने कोई महिला डांसर नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+